होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, खुटार-गहिलरा में छापेमारी कर 13.3 बल्क लीटर मदिरा जब्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 4, 2026 7:35 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुटार और गहिलरा गांव में छापेमारी कर 13.3 बल्क लीटर मदिरा जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

जिले में अवैध शराब के संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी दल ने वैढ़न वृत्त अंतर्गत ग्राम खुटार और ग्राम गहिलरा में दबिश देकर 13.3 बल्क लीटर मदिरा जब्त की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान ग्राम खुटार निवासी राजकुमारी शर्मा तथा ग्राम गहिलरा निवासी लालचंद शाह और रामविशाले शाह के मकान एवं दुकान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान 10 पाव देसी प्लेन शराब और 23 केन बीयर बरामद हुई। आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 13.3 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,970 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक आलोक सिंह, अमरपाल सिंह, संध्या मेहरा तथा नगर सैनिक कमलभान सिंह शामिल रहे। आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री संबंधी किसी भी जानकारी को विभाग तक पहुंचाएं, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment