होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बाल हितैषी पंचायत बनाने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, September 20, 2026 8:53 AM

सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर में बाल हितैषी पंचायत की दिशा में सरपंचों, सचिवों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और प्रारंभिक शिक्षा को पंचायत की प्राथमिकता बनाने पर जोर दिया गया।

0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत देवसर के सभागार में सरपंचों, सचिवों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन पीरामल फाउंडेशन एवं कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ‘नींव’ कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक ने की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को पंचायत की प्राथमिकता बनाया जाए। साथ ही प्रत्येक माह इन विषयों पर पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को बाल स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा एवं बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पंचायत मैनेजमेंट यूनिट के गठन तथा प्रत्येक माह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं विकास की समीक्षा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षकों ने आंगनवाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ करने और बच्चों के विकास में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों को बाल हितैषी बनाते हुए बच्चों के समग्र विकास के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर व्यवस्था तैयार करना रहा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment