होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बारिश के बाद धंसी सड़क, 20 फीट गहरा गड्ढा बना; बाल-बाल बचा बड़ा हादसा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, August 8, 2026 11:11 AM

आगरा। कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव चौराहे पर शुक्रवार सुबह बारिश के बाद अचानक सड़क धंस गई। जलकल विभाग की पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क के बीच करीब 20 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। हादसे के समय सड़क से कोई वाहन या स्कूली बस नहीं गुजर रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव चौराहे पर शुक्रवार सुबह बारिश के बाद जलकल विभाग की पाइपलाइन में लीकेज के चलते सड़क अचानक धंस गई। देखते ही देखते सड़क के बीच करीब 20 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से कोई वाहन या स्कूली बस नहीं गुजर रही थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी के सहारे गड्ढे में उतरे और इंची टेप से उसकी गहराई नापते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण और लापरवाही के कारण ताजनगरी में सड़कें लगातार धंस रही हैं। सूचना पर जलकल विभाग के जीएम कुमार गौरव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले एक महीने में इसी सड़क पर सड़क धंसने की यह तीसरी घटना है। लोगों ने मांग की है कि गड्ढे को भरने की औपचारिकता के बजाय पूरी सड़क की गुणवत्ता और पाइपलाइन की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में बड़ा हादसा न हो।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment