होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बाथरूम में मिला फाइनेंस कंपनी कर्मचारी का शव,फैली सनसनी।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, April 20, 2026 9:57 AM

झाबुआ। जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 35 वर्षीय कर्मचारी नवीन मारू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके किराए के मकान के बाथरूम में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक मूल रूप से धार जिले के लाबरिया गांव के निवासी थे।

जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय नवीन मारू का शव उनके किराए के मकान के बाथरूम में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नवीन मारू मूल रूप से धार जिले के लाबरिया गांव के निवासी थे और झाबुआ में रहकर एल एंड टी कंपनी के कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार सुबह से सहकर्मी उन्हें लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर रात में सहकर्मी उनके घर पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा तो नवीन बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक उनकी मौत दिन में ही हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के पिता गोकुल मारू ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर में नवीन की अपनी पत्नी से बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने घर आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment