होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बाथरूम में फिसलने से घायल हुए पीयूष मिश्रा, हाथ में फ्रैक्चर; फिल्म प्रमोशन से रहेंगे दूर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 23, 2026 9:42 AM

मनोरंजन डेस्क। दिग्गज अभिनेता, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा एक घरेलू हादसे में घायल हो गए हैं। घर के बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है। चोट के कारण वह फिलहाल किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम और फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।

दिग्गज अभिनेता, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा घरेलू हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, घर के बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है, जिसके चलते वह फिलहाल सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों और फिल्म प्रमोशन से दूर रहेंगे। निर्देशक आकाशादित्य लामा ने बताया कि अभिनेता के मैनेजर ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीयूष मिश्रा पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद फिल्म के प्रमोशन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे, लेकिन चोट के बाद अब उन्हें बेड रेस्ट करना पड़ रहा है। पीयूष मिश्रा फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का अहम हिस्सा हैं। उन्हें निर्देशक आकाशादित्य लामा और अभिनेत्री खुशाली कुमार के साथ प्रमोशनल कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन हादसे के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। इस बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment