सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धिकला का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में बच्चों से सफाई कराए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
ख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धिकला का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों से सफाई कराए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी स्कूलों में सफाई व्यवस्था वास-ऑन-व्हील के माध्यम से सफाई मित्रों से कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों से सफाई कार्य नहीं कराने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण में स्मार्ट स्क्रीन बोर्ड बंद मिलने पर उन्हें तत्काल शुरू कराने को कहा गया। कलेक्टर ने शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था देखते हुए साप्ताहिक मेन्यू प्रदर्शित करने और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन देने के निर्देश भी दिए।
