होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बेखौफ दबंगों ने कोर्ट में पेशी से रोकने के लिए एक युवक के साथ लाठी-डंडों और घूंसों से जमकर की मारपीट।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, August 18, 2026 9:17 AM

हाथरस। सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में कुछ लोगों ने कोर्ट में पेशी से रोकने के लिए एक युवक के साथ लाठी-डंडों और घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोपी युवक को अपने गांव खिरजपुर ले गए, जहां भी उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देखे वीडियो-

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में कोर्ट की पेशी रोकने के लिए एक युवक के साथ लाठी-डंडों और घूंसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर युवक को पकड़कर अपने गांव खिरजपुर ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के पिता मुनेश चंद्र के अनुसार, उनके बेटे शिव कुमार की 28 अगस्त को एक मामले में कोर्ट में पेशी होनी है। सोमवार को शिव कुमार किसी काम से बाजिदपुर गया था, जहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी उसे खिरजपुर ले गए। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित के पिता ने इसे पुलिस अधिकारियों को भेजा। घायल शिव कुमार को सिकंदराराऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के रूप में सोनू, महावीर, देवेंद्र, सुनील कुमार, अमित कुमार और विवेक के नाम बताए हैं। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment