होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बेटे की मौत को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 7, 2026 6:12 AM

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के छिरहट मोहल्ले में शनिवार रात बेटे की मौत को लेकर हुए विवाद में पति ने लाठी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के करीब छह घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी पति रामलाल पनिका (40) को गिरफ्तार कर लिया।

सरई थाना क्षेत्र के छिरहट मोहल्ले में शनिवार रात बेटे की मौत को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर लाठी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को करीब छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, रामलाल पनिका (40) रात करीब 8 बजे घर पहुंचा और बेटे के बारे में पूछते हुए दरवाजा पीटने लगा। पत्नी लीलावती पनिका (37) के जवाब से नाराज होकर उसने लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया। महिला के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी ने उस पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल लीलावती को परिजन सरई अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरई पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि आरोपी वारदात के बाद लाठी लेकर आक्रोशित अवस्था में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को काबू करने के साथ उसकी बुजुर्ग मां और नाबालिग बेटी को भी सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी रामलाल पनिका के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment