होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बेटी के लिए चुना दामाद, उसी पर आया मां का दिल; 19 वर्षीय दामाद संग रहने पर अड़ी 5 बच्चों की मां

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 17, 2026 11:09 AM

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सास और दामाद के रिश्ते से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 35 वर्षीय पांच बच्चों की मां पर अपने 19 वर्षीय दामाद के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। मामला परिवार तक पहुंचा तो विरोध शुरू हो गया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात पर कायम हैं।

मैनपुरी में सास और दामाद के रिश्ते को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि 35 वर्षीय महिला का अपने 19 वर्षीय दामाद से प्रेम संबंध हो गया। दोनों के बीच करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर बातचीत शुरू हुई, जो कथित तौर पर नजदीकियों में बदल गई। परिवार को जानकारी हुई तो विरोध शुरू हो गया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात पर अड़े हुए हैं। मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर से जुड़ा बताया जा रहा है। महिला के पांच बच्चे हैं। बताया गया कि महिला का दामाद कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर का रहने वाला है, जबकि महिला घिरोर थाना क्षेत्र की निवासी है।

फोन पर शुरू हुई बातचीत- दामाद के मुताबिक, उसकी सास से बातचीत करीब डेढ़ महीने पहले फोन के जरिए शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दामाद का कहना है कि वह महिला के साथ रहना चाहता है और उसके पांच बच्चों को भी अपने साथ रखने के लिए तैयार है। वहीं महिला भी उसके साथ रहने की बात कह रही है। जब परिवार के लोगों को दोनों के संबंधों की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया। महिला अपने दामाद के साथ एक रिश्तेदार के यहां पहुंची थी। जानकारी मिलने पर उसके बच्चे भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और दोनों के बयानों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों के बीच संबंधों की वास्तविक स्थिति क्या है।
अलीगढ़ के चर्चित मामले की आई याद- मैनपुरी के इस मामले के सामने आने के बाद अलीगढ़ का वर्ष 2025 का चर्चित सास-दामाद प्रकरण भी चर्चा में आ गया। उस मामले में भी महिला पर अपने होने वाले दामाद के साथ घर से जाने का आरोप लगा था। मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा था।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment