होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बघमनवा स्कूल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, दो शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, August 30, 2026 8:56 AM

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघमनवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन और साफ-सफाई का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघमनवा का औचक निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित मिले शिक्षक महेश कुमार एवं शिक्षिका रूपाली राव धेकर के वेतन कटौती के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मीनू के प्रदर्शन और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं व परिसर में नियमित सफाई तथा जलभराव नहीं होने देने के निर्देश भी दिए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment