होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

भाई को बचाने नदी में कूदी 5 साल की बहन, दोनों की डूबने से दर्दनाक मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, July 26, 2026 12:58 PM

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में सगे भाई-बहन की गांगी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान माहेपुर गांव निवासी संतोष बिंद की पांच वर्षीय बेटी प्रिया और तीन वर्षीय बेटे कृष्ण के रूप में हुई है।

जिले के करंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची और उसके तीन वर्षीय भाई की गांगी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, माहेपुर गांव निवासी संतोष बिंद के बच्चे प्रिया (5) और कृष्ण (3) शुक्रवार सुबह खेलते-खेलते गांगी नदी के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान कृष्ण का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। भाई को बचाने के लिए प्रिया भी नदी में उतर गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गई। नदी के दूसरे किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबता देख शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। परिजन तत्काल दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment