होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

भैंसें बेच पत्नी को बनाया नर्स, नौकरी लगते ही बोली- अब साथ नहीं रहूंगी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 8, 2026 10:26 AM

गोण्डा। जिले के मोतीगंज क्षेत्र से एक भावुक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि उसने मजदूरी कर और अपनी भैंसें बेचकर पत्नी को एएनएम की पढ़ाई कराई, लेकिन नर्स बनने के बाद पत्नी अब उसके साथ रहने से इनकार कर रही है।

जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने आरोप लगाया है कि उसने मजदूरी कर और अपनी तीन भैंसें बेचकर पत्नी को एएनएम की पढ़ाई कराई, लेकिन नर्स बनने के बाद पत्नी अब उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। चपरतल्ला कौरहे गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पत्नी रेनू वर्मा की पढ़ाई के लिए उसने लुधियाना में मजदूरी की और एक लाख रुपये से अधिक रकम पत्नी के भाई के खाते में भेजी। इतना ही नहीं, पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उसने अपनी तीन भैंसें भी बेच दीं। राजेश का आरोप है कि एएनएम कोर्स पूरा करने के बाद पत्नी निजी अस्पताल में नौकरी करने लगी और अब तलाक देने के बदले 10 लाख रुपये की मांग कर रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि करीब 7 लाख रुपये के जेवर भी पत्नी अपने पास रखे हुए है। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां नेत्रहीन हैं और पिता अर्ध विक्षिप्त हैं, इसलिए वह उन्हें छोड़कर अलग नहीं रह सकता। उसने पुलिस से न्याय दिलाने और ससुराल पक्ष से पैसा व जेवर वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment