सिंगरौली। भीषण गर्मी को देखते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत महुआ गांव में निःशुल्क जल मंदिर (प्याऊ) का उद्घाटन किया गया। यह जल मंदिर सेक्टर निवास क्षेत्र के महुआ गांव स्थित बडका खोरी तिराहे पर स्थापित किया गया है, जहां राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में आमजन को राहत प्रदान करना है।
जिले में बढ़ती गर्मी के बीच जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत महुआ गांव में ‘जल मंदिर’ (निःशुल्क प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। इस पहल से अब राहगीरों और ग्रामीणों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। यह जल मंदिर सेक्टर निवास क्षेत्र के बडका खोरी तिराहे पर स्थापित किया गया है, जहां दिनभर आने-जाने वाले लोगों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। इसका संचालन नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति, निगरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और ब्लॉक समन्वयक प्रभु दयाल दाहिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू, परामर्शदाता कल्पना गुप्ता, सुनील साहू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
