होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 11 लोगों की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 23, 2026 10:34 AM

मिर्जापुर। जिले के ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ड्रमण्डगंज पहाड़ी के बड़का मोड़ के पास उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो और कार को टक्कर मार दी।

ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ड्रमण्डगंज पहाड़ी के बड़का मोड़ के पास उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो, स्विफ्ट कार और ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो और स्विफ्ट कार में तुरंत आग लग गई। बोलेरो में सवार 9 लोग, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे, जिंदा जल गए। वहीं स्विफ्ट कार के चालक और ट्रक चालक की भी मौके पर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा मिर्जापुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहा ट्रक संभवतः ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और घाटी उतर रही गाड़ियों से जा टकराया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी सवारों की मौत हो चुकी थी। मृतक जिगना और सोनभद्र क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment