होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बंद मकान में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, August 26, 2026 8:34 AM

बिजनौर। मंडावली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सैद उर्फ नायगांव में बंद मकान से महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव चारपाई के नीचे पड़ा था और उस पर कीड़े रेंग रहे थे। मृतका के बड़े बेटे ने अपने पिता पर मां की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मंडावली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सैद उर्फ नायगांव में बंद मकान से महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव चारपाई के नीचे पड़ा था और उस पर कीड़े लगे हुए थे। मृतका के बड़े बेटे ने अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान छह बच्चों की मां शहनाज परवीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शहनाज पति अहमद हसन के साथ श्रीनगर में रहती थीं और जमीन के सिलसिले में पति के साथ गांव आई थीं। बुधवार शाम बेटे आसिफ की मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। बाद में संपर्क नहीं होने पर आसिफ गांव पहुंचा। मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर चारपाई के नीचे मां का शव पड़ा मिला। बेटे का आरोप है कि माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद था और पिता अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने बेटे के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment