होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बंधौरा प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 18, 2026 6:49 AM

सिंगरौली। बंधौरा पुलिस ने प्लांट से करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य की कॉपर केबल, एल्यूमीनियम केबल, सीलिंग वायर और सेफ्टी बेल्ट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू प्रसाद जायसवाल (32), निवासी कर्सुआलाल, चौकी बंधौरा के रूप में हुई है।

बंधौरा पुलिस ने प्लांट में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य की कॉपर केबल, एल्यूमीनियम केबल, सीलिंग वायर और सेफ्टी बेल्ट बरामद की है। पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को फिराज इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी (अडानी परियोजना) के परिसर से आरोपी बबलू प्रसाद जायसवाल (32), निवासी कर्सुआलाल, ने अलग-अलग समय पर करीब 100 मीटर कॉपर केबल, 90 मीटर एल्यूमीनियम केबल, सीलिंग वायर और सेफ्टी बेल्ट चोरी की थी। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में चौकी प्रभारी बंधौरा उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment