होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.06 लाख का अवैध कबाड़ जब्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 24, 2026 9:40 AM

सिंगरौली। बरगवां पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2.06 लाख रुपये कीमत का एल्युमिनियम तार और कॉपर केबल जब्त किया है। कार्रवाई बरगवां-बरहवाटोला जंगल ऑफिस के पास एक दुकान पर की गई। पुलिस को 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान में चोरी का एल्युमिनियम तार रखा हुआ है।

बरगवां पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 6 हजार 627 रुपये कीमत का एल्युमिनियम तार और कॉपर केबल जब्त किया है। कार्रवाई बरगवां-बरहवाटोला जंगल ऑफिस के पास स्थित एक दुकान में की गई। पुलिस को 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान में चोरी का एल्युमिनियम तार रखा हुआ है। सूचना पर एसपी शियाज के.एम., एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन और एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान के सामने और गेट पर एल्युमिनियम तार की पांच बोरियां व 52 बंडल, कुल वजन 904.5 किलो, कीमत करीब 1,35,675 रुपये बरामद हुए। वहीं कॉपर केबल के अंदर का तार दो बोरियों और एक झोले में मिला, जिसका वजन 101.360 किलो और अनुमानित कीमत 70,952 रुपये बताई गई। पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह में कुल 1,005.860 किलो सामग्री जब्त कर इस्तगासा क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 106 बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment