होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

चादर में लिपटा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, August 8, 2026 3:39 AM

लुधियाना। टिब्बा रोड स्थित न्यू शक्ति नगर इलाके में सड़क किनारे चादर में लिपटा करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

टिब्बा रोड के न्यू शक्ति नगर इलाके में सड़क किनारे चादर में लिपटा करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के अनुसार, चोटों के निशान से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि शव फेंकने वाले संदिग्धों का सुराग मिल सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ हाल में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment