होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

चार दिन बाद भी मां-बेटे का सुराग नहीं, कोतवाली पुलिस की जांच पर उठे सवाल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 30, 2026 9:57 AM

सिंगरौली। जिला न्यायालय से पेशी के बाद लापता हुई प्रियंका अग्रहरी और उनके पांच वर्षीय बेटे शिवांश गुप्ता का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बैढ़न थाना (कोतवाली) पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की बात कह रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।

जिला न्यायालय से पेशी के बाद लापता हुई प्रियंका अग्रहरी और उनके पांच वर्षीय बेटे शिवांश गुप्ता का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। हाई-प्रोफाइल माने जा रहे इस मामले में कोतवाली पुलिस अब तक सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर जांच का दावा कर रही है, लेकिन कोई ठोस सफलता सामने नहीं आई है। परिजनों का आरोप है कि यदि शुरुआती घंटों में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की होती तो मां-बेटे तक पहुंचने की संभावना अधिक थी। परिवार का कहना है कि पुलिस की सुस्त जांच के कारण हर गुजरते दिन के साथ उम्मीदें कम होती जा रही हैं। मामले में वैवाहिक विवाद और अन्य पहलुओं की चर्चा होने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो मां-बेटे का पता चला है और न ही पुलिस किसी संदिग्ध तक पहुंचने का दावा कर रही है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, जबकि परिजन जल्द से जल्द दोनों की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment