होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

चितरंगी में सीईओ का दौरा, जल गंगा अभियान और निर्माण कार्यों की समीक्षा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 5, 2026 4:58 AM

सिंगरौली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे ने विकासखंड चितरंगी का दौरा कर विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत भवन और सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे ने विकासखंड चितरंगी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत भवन और सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सीईओ ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द आमजन तक पहुंच सके। दौरे के दौरान उन्होंने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की प्रगति की भी समीक्षा की। तालाबों के गहरीकरण, गाद निकासी और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के पुनरुद्धार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण को मजबूती मिल सके।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment