होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

चितरवईकला में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 9, 2026 8:00 AM

सिंगरौली। विकासखंड बैढ़न की आदर्श ग्राम पंचायत चितरवईकला में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत ‘जल स्रोत सेवा समागम’ का आयोजन किया गया। जन अभियान परिषद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

बैढ़न विकासखंड की आदर्श ग्राम पंचायत चितरवईकला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ‘जल स्रोत सेवा समागम’ का आयोजन किया गया। जन अभियान परिषद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जल संरक्षण, स्वच्छता और जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक तालाब में श्रमदान कर व्यापक साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों ने मिलकर तालाब से गंदगी और झाड़ियों को हटाया तथा जल स्रोतों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। संगोष्ठी के माध्यम से भी जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment