मुरैना। रविवार सुबह नगरा घाट से उत्तर प्रदेश के तेजरा घाट जा रहा स्टीमर चंबल नदी की तेज धार के बीच अचानक बंद हो गया। स्टीमर में 100 से अधिक यात्री और करीब 50 बाइक सवार थे। दोनों इंजन बंद होने के बाद स्टीमर तेज बहाव में करीब 10 किलोमीटर बहते हुए भिंड जिले के कछपुरा घाट तक पहुंच गया।
जिले के नगरा घाट से यूपी के तेजरा घाट जा रहा स्टीमर चंबल नदी के बीच मझधार में अचानक बंद हो गया। स्टीमर में 100 से अधिक यात्री और करीब 50 बाइक सवार थे। दोनों इंजन बंद होने के बाद स्टीमर तेज बहाव में करीब 10 किलोमीटर तक बहता हुआ भिंड जिले के कछपुरा घाट पहुंच गया। स्टीमर को बहता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुरैना और भिंड प्रशासन सक्रिय हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्टीमर के इंजन बंद होने के कारणों की जांच की जा रही है। डीजल खत्म होने की बात भी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
