होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

चरण-जाह्नवी कपूर की ‘पेद्दी’ का नया गाना ‘हेल्लाल्लालो’ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 25, 2026 8:39 AM

मनोरंजन। साउथ सुपरस्टार राम चरण  की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ का नया डांस नंबर ‘हेल्लाल्लालो’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। गाने में राम चरण, जानवी कपूर  और श्रुति हासन की जबरदस्त केमिस्ट्री और हाई-एनर्जी डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

साल 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल ‘पेद्दी’ का नया गाना ‘हेल्लाल्लालो’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार Ram Charan, Janhvi Kapoor और Shruti Haasan की शानदार मौजूदगी ने गाने को और भी खास बना दिया है। हाई एनर्जी बीट्स और दमदार डांस मूव्स से भरपूर यह गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने भी देशभर में जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। खेलों की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी में गांव के मैदानों से लेकर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एरिना तक का रोमांचक सफर दिखाया गया है। फिल्म में राम चरण एक “क्रॉसओवर एथलीट” की भूमिका में नजर आएंगे। भोपाल में 23 मई को फिल्म का भव्य म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू समेत पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान ऑस्कर विजेता संगीतकार A. R. Rahman ने भी मंच पर अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास बना दिया। फिल्म ‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में दमदार स्टारकास्ट और भव्य तकनीकी टीम शामिल है, जिसमें आर. रथनावेलु की सिनेमैटोग्राफी, नवीन नूली की एडिटिंग और अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन शामिल है। ‘पेद्दी’ को उत्तर भारत में Jio Studios रिलीज करेगा। यह फिल्म 3 जून 2026 को वर्ल्ड प्रीमियर के बाद 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment