नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के कोल्हापुरी से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां एक ससुर ने अपने दामाद के स्वागत को खास बनाने के लिए डेढ़ किलो शुद्ध चांदी की पारंपरिक ‘कोल्हापुरी चप्पल’ बनवाई है। इस खास तोहफे की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
कोल्हापुरी से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक ससुर ने अपने दामाद के स्वागत को खास बनाने के लिए डेढ़ किलो शुद्ध चांदी की पारंपरिक ‘कोल्हापुरी चप्पल’ बनवाई है। इस अनोखे तोहफे की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, Sangli जिले के एक संपन्न परिवार ने यह खास चप्पल तैयार करवाई। इसे पारंपरिक कोल्हापुरी डिजाइन देने के लिए स्थानीय कारीगर ने लगातार आठ दिनों तक मेहनत की। बताया जा रहा है कि चप्पल बनाने में करीब 1.5 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया। वहीं, इसे तैयार करने वाले कारीगर को करीब 22 हजार रुपये मजदूरी के तौर पर दिए गए। यह अनोखी चांदी की चप्पल अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है और लोग इसे दामाद के ‘शाही स्वागत’ का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।
