होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

दामाद से अवैध संबंध के लिए मां ने बेटी की कराई हत्या, सास और दामाद गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 3, 2026 7:01 AM

अररिया। बिहार के अररिया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादाओं को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने एक महिला और उसके दामाद को अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला प्रेम नगर वार्ड संख्या-16 का है, जहां मृतका साजिदा परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

अररिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने दामाद के साथ अवैध संबंध बनाए रखने के लिए अपनी ही बेटी की हत्या कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी मां और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम नगर वार्ड संख्या-16 का है। मृतका की पहचान साजिदा परवीन के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता मुदशीर ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन (45) का पिछले पांच वर्षों से अब्बू नसर (35) नामक व्यक्ति के साथ संबंध था। आरोप है कि अपने संबंधों को जारी रखने के लिए शाइस्ता ने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी नाबालिग बेटी साजिदा की शादी अपने प्रेमी अब्बू नसर से करा दी थी। परिवार के अनुसार, साजिदा ने उम्र के अंतर और अपनी नाबालिग अवस्था को लेकर शादी का विरोध किया था, लेकिन उस पर दबाव बनाकर विवाह कराया गया। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी महिला और उसके दामाद के बीच संबंध बने रहे। कुछ समय पहले साजिदा ने कथित तौर पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद मां और दामाद ने मिलकर साजिदा की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने हत्या को प्राकृतिक मौत बताने की कोशिश की और शव को जल्द दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मृतका के पिता को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही आरएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मां और दामाद को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment