होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे कराएं : कलेक्टर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 8, 2026 1:10 PM

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, निर्माण कार्यों, जनहित से जुड़े मामलों और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, विकास एवं निर्माण कार्यों तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विलंबित कार्यों में आवश्यकतानुसार राशि सरेंडर करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने नवीन डीएमएफ नीति के तहत नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए बेसलाइन सर्वे कराने के निर्देश भी दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर नागरिकों की जांच और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पाइपलाइन से हो रही पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता जांचने तथा जलस्रोतों में निर्धारित मात्रा में क्लोरीन का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। बारिश और बाढ़ से प्रभावित फसलों एवं पशुहानि का सर्वे समय पर पूरा कर पात्र लोगों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए गए। क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कर शीघ्र मरम्मत कराने तथा मॉडल रोड का निर्माण जल्द शुरू करने को कहा। मॉडल रोड के डिवाइडरों पर पौधारोपण कराने और शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए। आगामी त्योहारों को देखते हुए एसडीएम को शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, आयोजन समितियों के साथ समन्वय कर रूट चार्ट तैयार करने तथा मूर्ति विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि शिकायतों के समय पर निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment