होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

दीवार में सेंध लगाकर लाखों की चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 14, 2026 11:25 AM

सिंगरौली। जिले के निवास पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गड़ईगांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दीनानाथ साहू के घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर प्रवेश किया और पेटी व अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, जिससे किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

जिले के निवास पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गड़ईगांव में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और पेटी व अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था, जिससे किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और घर की पिछली दीवार में सेंध लगी देख चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित दीनानाथ साहू ने बताया कि चोर उनकी वर्षों की जमा-पूंजी समेट ले गए हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। निवास चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment