नोएडा। दहेज प्रताड़ना का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पोस्ट ग्रेजुएट और होनहार युवती Deepika Nagar की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पहले बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
दहेज प्रताड़ना का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज कुछ महीनों बाद एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर दी गई। मृतका Deepika Nagar की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी में एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ घंटे पहले दीपिका ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद परिवार ससुराल पहुंचा और समझाने की कोशिश कर वापस लौट आया। देर रात सूचना मिली कि दीपिका सीढ़ियों से गिर गई है, लेकिन जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि दीपिका के शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिससे साफ है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने पति रितिक, ससुर मनोज, सास पूनम समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के परिजनों ने आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। घटना के बाद इलाके में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
