होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

दहेज प्रताड़ना से तंग पूर्व पहलवान ने तीन बच्चों संग किले से लगाई छलांग, मां समेत दो बच्चों की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, September 5, 2026 6:46 AM

धाराशिव। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में दहेज और घरेलू प्रताड़ना से परेशान राष्ट्रीय स्तर की पूर्व पहलवान अश्विनी पोल (30) ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ नलदुर्ग किले से छलांग लगा दी। दर्दनाक हादसे में अश्विनी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में दहेज और घरेलू प्रताड़ना से परेशान राष्ट्रीय स्तर की पूर्व पहलवान अश्विनी पोल (30) ने अपने तीन बच्चों के साथ नलदुर्ग किले से छलांग लगा दी। हादसे में अश्विनी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार, अश्विनी के पिता तानाजी शिवाजी मोहिते ने उनके पति, सास-ससुर और बुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर अश्विनी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उनसे मायके से सोने की चूड़ियां और ऑटो खरीदने के लिए पैसे लाने का दबाव भी बनाया जाता था। जांच अधिकारी रवींद्र गायकवाड़ ने बताया कि अश्विनी को जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद भी कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। लगातार घरेलू कलह और दहेज की मांग से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। अश्विनी मराठवाड़ा की प्रतिभाशाली पहलवान थीं। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 5 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीते थे। पूर्व पहलवान, कोच और अंतरराष्ट्रीय रेफरी दिनेश गुंड ने उन्हें एक होनहार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उन्होंने कुश्ती के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment