होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

धनहरा में अवैध रेत उत्खनन करते चार ट्रैक्टर जब्त।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 10, 2026 9:16 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए धनहरा क्षेत्र से चार बिना नंबर के ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कार्रवाई 9 सितंबर को सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में की।

जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने 9 सितंबर 2026 को धनहरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त चार बिना नंबर के ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त वाहनों में सोनालिका डीआई-35, सोनालिका 3032, सोनालिका 434 और स्वराज 735 ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से माड़ा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment