लुधियाना। दशमेश नगर इलाके में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश करने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना उस समय हुई जब महिला पैदल अपने घरेलू काम से जा रही थी। तभी पीछे से आए युवक ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार होने लगा।
दशमेश नगर इलाके में दिनदहाड़े पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर दुकानदारों और राहगीरों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने तक उसे रोके रखा। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला घरेलू काम से जा रही थी, तभी पीछे से आए युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछा किया और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आरोपी के पीछे दौड़ पड़े और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
