सिंगरौली। एनसीएल की निगाही परियोजना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत कर्मचारी शैलेन्द्र सिंह परिहार के परिजनों को 50 लाख रुपये की दुर्घटना मृत्यु बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई।
एनसीएल की निगाही परियोजना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत कर्मचारी शैलेन्द्र सिंह परिहार के परिजनों को 50 लाख रुपये की दुर्घटना मृत्यु बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के अंतर्गत यह राशि दिवंगत कर्मचारी की धर्मपत्नी सरोज सिंह को प्रदान की गई। इस दौरान निगाही परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक रतनजय सिंह सहित जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी और एसबीआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रतनजय सिंह ने कहा कि किसी प्रियजन को खोने की क्षति अपूरणीय होती है और आर्थिक सहायता उस कमी को पूरा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि एनसीएल नियमानुसार देय आर्थिक सहायता एवं बीमा लाभ समय पर उपलब्ध कराकर दिवंगत कर्मचारी के परिवार को भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा और संबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत शैलेन्द्र सिंह परिहार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
