नेशनल डेस्क। राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह 2026 में फिल्म और संगीत जगत की कई दिग्गज हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक को पद्म भूषण, जबकि अभिनेता आर. माधवन, अनिल कुमार रस्तोगी और तेलुगु फिल्म अभिनेता-निर्माता मुरली मोहन को पद्म श्री से नवाजा गया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह 2026 में कला, सिनेमा और संगीत जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 65 व्यक्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए। को भारतीय सिनेमा में उनके पांच दशक से अधिक लंबे योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके ममूटी दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के सबसे सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं। को भी पद्म भूषण प्रदान किया गया। हिंदी सिनेमा को अनगिनत यादगार गीत देने वाली अलका याज्ञनिक के संगीत क्षेत्र में योगदान को इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया। को उनकी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा और फिल्म जगत में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। तमिल और हिंदी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले माधवन ने अभिनेता के साथ-साथ निर्देशक के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता-निर्माता Maganti Murali Mohan को भी पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया। 0 समारोह का एक भावुक क्षण तब आया जब दिवंगत अभिनेता को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनके परिवार की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया गया। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और यादगार भूमिकाओं के लिए सतीश शाह हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे।
