होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

दंपति से दुर्व्यवहार के आरोप में बलवाड़ा थाना प्रभारी निलंबित, दो आरक्षक लाइन अटैच

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 12, 2026 6:07 AM

खरगोन। जिले के बलवाड़ा थाना में पदस्थ थाना प्रभारी को कथित अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वहीं दंपति के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में दो आरक्षकों पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार  बलवाड़ा थाना प्रभारी  बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के जिले से बाहर चले गए थे और 24 घंटे से अधिक समय तक थाने से अनुपस्थित रहे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

जिले के बलवाड़ा थाना में पदस्थ थाना प्रभारी को कथित अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक दंपति के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है। पुलिस अधीक्षक  ने बताया कि बलवाड़ा थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जांच में सामने आया कि वह वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना जिले से बाहर गए थे और 24 घंटे से अधिक समय तक थाने से अनुपस्थित रहे। इसे गंभीर लापरवाही माना गया। एसपी के अनुसार, दोपहिया वाहन से जा रहे एक दंपति के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत भी मिली थी। आरोप है कि यह घटना उनके बच्चों के सामने हुई। मामले में बलवाड़ा थाना में पदस्थ आरक्षक शुभम और योगेश को लाइन अटैच कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच Barwaha के एसडीओपी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रतिवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment