होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, 2 चालकों की मौत; लकड़ियां गिरने से दंपत्ति समेत बेटा गंभीर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 3, 2026 6:25 AM

श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर दो ट्रकों की भीषण आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लकड़ी से लदे ट्रक का माल सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे एक परिवार पर गिर गया, जिससे दंपत्ति और उनका 13 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लकड़ी से लदे ट्रक का सामान सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे एक परिवार पर गिर गया, जिससे दंपत्ति और उनका 13 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा बस्ती स्थित विजयी पुरवा के पास हुआ। लकड़ी से लदा ट्रक और शीतल पेय से भरा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि लकड़ी से लदा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी लकड़ियां सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे परिवार पर जा गिरीं। घटना में विजयी पुरवा निवासी अरुण कुमार पांडे उर्फ पिंटू (32), उनकी पत्नी सीमा पांडे (30) और पुत्र पीयूष पांडे (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दोनों ट्रकों के चालक वाहन में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक खलासी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों में फंसे चालकों के शव बाहर निकलवाए और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर राजमार्ग पर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment