होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत, 40 से अधिक घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 30, 2026 8:26 AM

अनूपपुर। जिले के कर्णपाथर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव के पास शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कर्णपाथर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे, जो पद्मनिया से बिजौरा गांव पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। रास्ते में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई लोगों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और प्रशासन को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों के निःशुल्क और समुचित इलाज के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment