होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

दर्दनाक सड़क हादसा: दंपति समेत दो मासूमों की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 1, 2026 9:29 AM

शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बृहस्पतिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को जिले के पुवाया थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार जीप और गलत दिशा में आ रही मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में बाइक सवार अरुण (35), उनकी बेटी दीक्षा (10) और बेटा नैतिक (3) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सीमा (32) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment