होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

दुर्ग में भीषण आग से बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में 4 लोग जिंदा जले।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 13, 2026 7:30 AM

दुर्ग। जिले में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कुम्हारी इलाके में एक घर में भीषण आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है।

जिले में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। कुम्हारी इलाके में एक घर में लगी भीषण आग और सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक हादसा वार्ड क्रमांक 04, खपरी रोड, कुम्हारी स्थित एक मकान में हुआ। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक पूरा मकान आग की चपेट में आ चुका था। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। इस दर्दनाक हादसे में होमदास वैष्णव (40), लक्ष्मी वैष्णव (18), चांदनी (17) और दो वर्षीय गोपिका की मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मौके से जले हुए शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment