सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने सीएसआर के तहत सिंगरौली में खेल परिसर (स्पोर्ट्स एकेडमी) के निर्माण, संचालन और रख-रखाव के लिए जिला प्रशासन के साथ एमओयू किया है।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने जिले में खेल अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन के साथ एमओयू किया है। इस समझौते के तहत सिंगरौली में आधुनिक खेल परिसर (स्पोर्ट्स एकेडमी) का निर्माण, संचालन और रख-रखाव किया जाएगा। एमओयू पर कलेक्टर गौरव बैनल एवं जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे की उपस्थिति में एनसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) राजीव रंजन और मध्य प्रदेश आवास एवं अवसंरचना विकास के कार्यकारी अभियंता शेर सिंह कलेश ने हस्ताक्षर किए। परियोजना के तहत ₹13.29 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल परिसर तैयार किया जाएगा। इसमें स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
