होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एनसीएल के आरोहण समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा,खेल और डांस गतिविधियों में 180 बच्चे ले रहे हिस्सा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 28, 2026 6:09 AM

सिंगरौली। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) में आयोजित ‘आरोहण समर कैंप-2026’ में बच्चों का उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। कैंप में करीब 180 बच्चे बैडमिंटन, टेबल टेनिस और म्यूजिकल डांस जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर नई प्रतिभाओं को निखार रहे हैं।

नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) में आयोजित ‘आरोहण समर कैंप-2026’ में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कैंप में लगभग 180 बच्चे बैडमिंटन, टेबल टेनिस और म्यूजिकल डांस जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। 21 मई से 10 जून तक आयोजित इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। टेबल टेनिस प्रशिक्षण सुबह 5:30 बजे से शुरू होता है, जहां कोच अनिल श्रीवास्तव और दिनेश कुमार वर्मा बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। दोनों कोच कोल इंडिया की अंतर-कंपनी टीमों के खिलाड़ी रह चुके हैं और बच्चों को तकनीकी सुधार एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास करा रहे हैं। बैडमिंटन प्रशिक्षण की जिम्मेदारी नरेश पाल, पवन श्रीवास्तव और सैफ अली संभाल रहे हैं। वहीं म्यूजिकल डांस के लिए अनीता जगत, अलीशा तिर्के, गीता ध्रुवे और आदित्य तिवारी बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, समर कैंप केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास, गति, ताकत और सहनशक्ति बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। कैंप के दौरान बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अभिभावक भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। अभ्यास सत्र के बाद बच्चों को पौष्टिक स्नैक, जूस और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष “आरोहण” समर कैंप का आयोजन बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment