होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एनसीएल के नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंत्र

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 12, 2026 6:28 AM

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा सीईटीआई, सिंगरौली में “नारी सशक्तिकरण” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने महिलाओं को समाज की रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर अपनी अलग पहचान बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा सीईटीआई, सिंगरौली में “नारी सशक्तिकरण” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज की रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर अपनी अलग पहचान बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का वास्तविक सौंदर्य व्यक्ति की मेहनत, लगन और उपलब्धियों में होता है। महिलाओं को अपने सपनों और विचारों पर विश्वास रखते हुए जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेने चाहिए। उन्होंने समाज में प्रचलित स्टीरियोटाइप सोच को चुनौती देने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. आर.डी. पाण्डेय ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक सोच की भूमिका बताई। उन्होंने योग, ध्यान और संतुलित जीवनशैली के लाभों की जानकारी दी तथा स्वस्थ खान-पान में फाइबर, विटामिन और कैल्शियम युक्त आहार के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन सत्र में वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अनुषा चेपुरी ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी पॉश एक्ट-2013 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण प्रक्रिया और सुरक्षित कार्यस्थल के महत्व के प्रति जागरूक किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment