होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एनसीएल में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर, 20वीं द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 15, 2026 8:46 AM

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में 20वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीएमडी बी. साईराम ने की। इस दौरान खदानों में सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों के प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सीएमडी बी. साईराम ने कहा कि संविदा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों का नियमित प्रशिक्षण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने परियोजनाओं में संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों (वीटीसी) को मॉडल प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित करने तथा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से संविदा कर्मियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर बल दिया। उन्होंने एनसीएल की ई-प्रशिक्षण पहल ‘वीटीसी पोर्टल’ की भी सराहना की। बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार और निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने भी सुरक्षा संबंधी सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यस्थलों पर मजबूत सुरक्षा संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खदान संचालन में सतर्कता और जिम्मेदारी सर्वोपरि है तथा अति-आत्मविश्वास से बचना चाहिए। बैठक के दौरान गत वर्ष हुई दुर्घटनाओं, उनके कारणों और सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की गई। श्रमिक संगठनों, संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) और सुरक्षा बोर्ड के सदस्यों ने भी अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए। प्रतिनिधियों ने एलएमवी रोड सेफ्टी, डिजिटल वीटीसी और आई-ट्रिपलसी जैसी नवाचारी पहलों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा शपथ एवं खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक में एनसीएल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं 15 जून को डीजीएमएस के तत्वावधान में खड़िया क्षेत्र में वार्षिक सुरक्षा सप्ताह के पारितोषिक वितरण समारोह और त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment