होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एनसीएल परियोजनाओं की समीक्षा, स्थानीय रोजगार और श्रमिक हितों पर कलेक्टर सख्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 4, 2026 7:26 AM

सिंगरौली। जिले में संचालित एनसीएल परियोजनाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर गौरव बैनल ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने, श्रमिकों के वेतन और पीएफ भुगतान में पारदर्शिता बरतने तथा पुनर्वास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों और प्राप्त पत्रों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स (एनसीएल) की विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों और प्राप्त पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्थानीय रोजगार, श्रमिकों के हित, वेतन भुगतान और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एनसीएल की गोरबी ब्लॉक-बी, जयंत और निगाही परियोजनाओं में कार्यरत ओबी कंपनियों के कामकाज का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों के अनुसार स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित कंपनियों को चयनित अभ्यर्थियों की सूची तत्काल श्रम विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि श्रम विभाग चयन सूची की जांच कर यह सुनिश्चित करेगा कि नियुक्तियां निर्धारित नियमों के अनुरूप की गई हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच दल द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। बैठक में श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने कंपनियों को कर्मचारियों के वेतन और भविष्य निधि (पीएफ) का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने तथा परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और कल्याण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि विस्थापन से जुड़े सभी मामलों में निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए मुआवजे का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment