मऊगंज। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया।
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत सचिव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हनुमना जनपद की बलभद्रगढ़ ग्राम पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार प्रकाश यादव ने EOW रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सड़क निर्माण के भुगतान के लिए पंचायत सचिव के डिजिटल सिग्नेचर और ओटीपी की आवश्यकता थी। आरोप है कि पंचायत सचिव शरदचंद्र गिरी ने भुगतान जारी करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की शिकायत EOW से कर दी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद EOW टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार को फरियादी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात EOW टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। EOW ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
