सिंगरौली। बरगवां पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 गैस सिलेंडर तथा घटना में प्रयुक्त अल्टो कार (UP64L8805) जब्त की है। बरामद सिलेंडरों की कीमत करीब 28 हजार रुपये तथा कार की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है।
बरगवां पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 भरे हुए गैस सिलेंडर तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की अल्टो कार (UP64L8805) जब्त की है। बरामद सिलेंडरों की कीमत करीब 28 हजार रुपये और कार की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पचौर निवासी विनोद कुमार द्विवेदी ने 30 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर एफडी इंडेन गैस गोदाम की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और ताला तोड़कर 10 गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी सुश्री रोशनी कुर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दीपक पनिका (20 वर्ष), मोहित गुप्ता (34 वर्ष) तथा एक विधि-विरुद्ध बालक (17 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
