भक्ति डेस्क। गणेश चतुर्थी पर इस बार अगर आप पारंपरिक के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो महाराष्ट्रीयन धोती स्टाइल साड़ी एक बेहतर विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि इसके लिए 9 गज की नउवारी साड़ी होना जरूरी नहीं है। कुछ आसान तरीकों से 6 गज की सामान्य साड़ी को भी महाराष्ट्रीयन अंदाज में ड्रेप किया जा सकता है।
गणेश चतुर्थी पर अगर आप इस बार कुछ अलग और पारंपरिक अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो महाराष्ट्रीयन धोती स्टाइल साड़ी एक शानदार विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि इसके लिए 9 गज की नउवारी साड़ी जरूरी नहीं है। कुछ आसान ट्रिक्स से 6 गज की सामान्य साड़ी को भी धोती स्टाइल में ड्रेप किया जा सकता है।
ड्रेपिंग से पहले पहनें लेगिंग्स:- साड़ी के एक हिस्से को पैरों के बीच से पीछे ले जाकर टक किया जाता है। ऐसे में पहले मैचिंग लेगिंग्स या साइक्लिंग शॉर्ट्स पहनना आरामदायक रहेगा।
ऐसे करें ड्रेपिंग:- साड़ी को कमर पर दोनों सिरे बराबर रखते हुए बांधें। इसके बाद निचले हिस्से को पैरों के बीच से पीछे ले जाकर कमर में टक करें। ध्यान रखें कि साड़ी बहुत टाइट न हो, ताकि चलने और बैठने में परेशानी न आए।
पल्लू को दें परफेक्ट फिनिश:- बचे हुए कपड़े की साफ-सुथरी प्लीट्स बनाकर पल्लू को बाएं कंधे पर रखें। जरूरत हो तो सेफ्टी पिन से इसे फिक्स कर लें।
फैब्रिक का चुनाव:- पहली बार धोती स्टाइल साड़ी पहन रही हैं तो कॉटन, सॉफ्ट सिल्क या हल्के फैब्रिक की साड़ी चुनना बेहतर रहेगा। इन्हें प्लीट करना और संभालना आसान होता है।
एक्सेसरीज से पूरा करें लुक:- महाराष्ट्रीयन लुक के लिए नथ, चंद्रकोर बिंदी, हरी कांच की चूड़ियां और गजरे वाला अंबाडा हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। कोल्हापुरी चप्पल या पारंपरिक फ्लैट सैंडल भी इस लुक को खूबसूरत बनाएंगी। अगर 6 गज की साड़ी को धोती स्टाइल में बांधना मुश्किल लगे, तो प्री-स्टिच्ड धोती साड़ी या नउवारी साड़ी भी आसान विकल्प है। सही फिटिंग और पारंपरिक एक्सेसरीज के साथ आपका गणेश चतुर्थी लुक ट्रेडिशनल होने के साथ स्टाइलिश भी नजर आएगा।