हैदराबाद। गणेश प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी पर तैनात 57 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुआ, जब उपनिरीक्षक सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
गणेश प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी पर तैनात 57 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। उपनिरीक्षक सड़क पार कर रहे थे, तभी एक दोपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए वारंगल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोपहिया वाहन की टक्कर से उपनिरीक्षक के सड़क पर गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सैफाबाद थाने में मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
