नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में 50 वर्षीय महिला की घर के अंदर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के फर्श पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
राजधानी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में 50 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला अपने ही घर के फर्श पर मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे जगतपुरी थाने में पीसीआर कॉल के जरिए हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला कोमल को घर के फर्श पर मृत पाया। इसके बाद क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। मृतका के बेटे गौरव की शिकायत के आधार पर जगतपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
