हापुड़। शहर में कार चोरी की एक वारदात सामने आई है, जिसमें टोपी पहने एक चोर ने घर के बाहर खड़ी कार को चंद सेकेंड में चोरी कर लिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
घर के बाहर खड़ी कार को एक शातिर चोर ने चंद सेकेंड में चोरी कर लिया। टोपी पहने आरोपी पहले आसपास की स्थिति का जायजा लेता रहा और मौका मिलते ही कार का लॉक खोलकर उसे लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी कार के पास पहुंचने से पहले आसपास नजर दौड़ाता है। जब उसे कोई दिखाई नहीं देता तो वह कार का लॉक खोलता है और वाहन लेकर मौके से निकल जाता है। घटना के बाद कार मालिक को वाहन चोरी होने की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज को जांच में शामिल कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
