होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

घर में घुसकर सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष से मारपीट,बाल पकड़कर घसीटने का आरोप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 29, 2026 5:44 AM

चंदौली। जिले के पीडीडीयू नगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष के साथ कथित तौर पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिला नेता के घर में घुसकर उनके साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

देखे वीडियो-

जिले के पीडीडीयू नगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष के साथ कथित तौर पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग घर के अंदर घुसकर महिला नेता के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, मुगलसराय क्षेत्र के मढ़िया गांव में गुरुवार सुबह करीब 9:24 बजे यह विवाद हुआ। महिला नेता का आरोप है कि जमीन के कारोबार से जुड़े उनके बिजनेस पार्टनर प्यारे लाल यादव अपने साथ सपा नेता मनोज यादव, डाली, अमित यादव, उर्मिला समेत अन्य लोगों को लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर घसीटा और लात-घूंसों व थप्पड़ों से हमला किया। वहीं दूसरी ओर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के परिवार की तरफ से अलग दावा किया गया है। परिजनों का कहना है कि महिला नेता लगातार परिवार के एक सदस्य को मिलने के लिए बुला रही थीं और मना करने पर आत्महत्या जैसी धमकियां दे रही थीं। गुरुवार को संबंधित व्यक्ति महिला नेता से मिलने पहुंचे थे, तभी उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। महिला नेता ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उनका पूर्व ब्लॉक प्रमुख के साथ जमीन का कारोबार है और दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में बातचीत के दौरान हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची थी। घायल महिला नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने और साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment